किसानों के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस, भारत बंद का करेगी समर्थन

नई दिल्ली: कृषि बिल को सुधार को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब समेत कई राज्यों के किसान आंदोलन पर बैठे हैं। किसान बिल में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं है। किसानों से सरकार के मंत्री लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके समर्थन में कई राजनीतिक पार्टियां भी सामने आ रही हैं।
किसानों के समर्थन में कांग्रेस
किसानों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। जिसका समर्थन करने के लिए कांग्रेस भी सामने आ गई है। कांग्रेस ने कहा है कि नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद का पार्टी समर्थन करेगी और उसके कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए काम करेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि किसानों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में तहसील तहसील स्तर पर काम कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ सभी प्रदेशों के मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों तथा तहसील मुख्यालयों पर किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे और भारत बंद को सफल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी…खुशखबरी…’अगले सप्ताह बाजारों में उपलब्ध हो जाएगी कोरोना वैक्सीन’