निकाय चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने मारी बाजी, भाजपा को लगा झटका
रविवार को 43 नगर परिषद एवं सात नगर पालिका में हुए अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 36 सीटें जीती जबकि भाजपा 12 सीटों पर ही सिमट गई

जयपुर: राजस्थान में 12 जिलों की 50 नगर निकायों में अध्यक्ष के चुनाव के बाद कांग्रेस ने आज इन निकायों में उपाध्यक्ष के चुनाव में भी बाजी मार ली।
पचास निकायों में उपाध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 32 सीटें जीतकर इसमें अपना दबदबा कायम किया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 11 और निर्दलीयों ने सात सीटों पर जीत हासिल की। निर्दलीयों को मिली इन सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के समर्थन से जीत हासिल हुई।
उल्लेखनीय है कि रविवार को 43 नगर परिषद एवं सात नगर पालिका में हुए अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 36 सीटें जीती जबकि भाजपा 12 सीटों पर ही सिमट गई। इनके अलावा दो निकायों में निर्दलीय अध्यक्ष बने। भाजपा इस चुनाव में अपना दबदबा कायम नहीं रख सकी। भाजपा के 2015 में इन 50 में से 34 निकायों में अध्यक्ष थे जबकि 14 में कांग्रेस और दो में निर्दलीय काबिज थे। इस बार कांग्रेस ने 22 निकायों में निर्दलीयों का सहयोग से 36 निकायों में अपने अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। भाजपा सिर्फ 8 निकायों में ही निर्दलीयों का साथ लेकर 12 अपने अध्यक्ष बना पाई। दो निकायों में निर्दलीय अध्यक्ष बने।
यह भी पढ़े:
- रैनबसेरों और गौ आश्रय स्थलों पर हो पुख्ता इंतजाम: राजेन्द्र तिवारी
- लखनऊ में मिशन सशक्तिकरण यूपी महोत्सव 2020 का हुआ आयोजन