मिया खलीफा के पोस्टर को केक खिलाते कांग्रेस कार्यकर्ता, जानिए पूरा मामला
देश में चल रहे किसान आंदोलन को लगभग ढाई महीने हो चुके है, इस आंदोलन को देश ही नहीं बल्कि विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने अपना समर्थन दिया है।

नई दिल्ली: देश में चल रहे किसान आंदोलन को लगभग ढाई महीने हो चुके है, इस आंदोलन को देश ही नहीं बल्कि विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने अपना समर्थन दिया है। जिसमे पॉप आर्टिस्ट रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का नाम शामिल है, लेकिन इन नामो के बीच मशहूर पोर्नस्टार मिया खलीफा का नाम भी जुड़ चुका है।
जबसे मियां खलीफा ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है सोशल मिडिया पर उनको लेकर लोगो की अलग अलग प्रतिक्रियाए आने लगी है कोई उनके समर्थन की प्रशंसा कर रहा है तो कोई उनको लेकर भद्दे कमेंट करता नज़र आ रहा है। लोग उनकी निजी ज़िन्दगी को लेकर सोशल मिडिया पर मीम भी शेयर कर रहे है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसे जान आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मिया खलीफा के पोस्टर को केक पेश करते दिख रहे हैं, ऐसी ही एक इमेज के साथ दिए गए इंग्लिश कैप्शन का अर्थ पढ़िए,“इतनी गुलाम मानसिकता? तुष्टिकरण का चरम…उफ़..कॉन्गी तरीका! @INCindia की सबसे प्रभावी और भारत विरोधी विचारधारा!?
So much enslaved mentality ?
Height of Appeasement… uff.. the Congi Way !@INCIndia most effective n anti India ideology !? pic.twitter.com/fYy2LQCS2H— चौधरी ईशवर सिंह रोड़ (@IMehla) February 6, 2021
भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के सदस्य मेजर सुरेंद्र पूनिया के वैरीफाइड ट्विटर अकाउंट ( Verified Twitter Account ) से भी इसी तस्वीर को ट्वीट किया गया। जबकि पड़ताल में पता चला है कि तस्वीर 2007 की है जब भारतीय युवा कांग्रेस समर्थक अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे थे। इससे यह बात साफ़ हो जाती है कि इस फोटो के साथ छेड़-छाड़ करके इसे बनाया गया है। जब्कि तस्वीर 13 साल पुरानी है।
यह भी पढ़े: राहुल गाँधी ने कहा: सरकार किसानों की तकलीफ समझे, कृषि-विरोधी कानून वापस ले