बाज़ार पर कोरोना का सांया, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty 14500 के नीचे फिसला
भारत VIX, अस्थिरता गेज 21 स्तरों को फिर से तोड़ने के लिए 6.5% बढ़ गया। सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल केवल बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक थे।

मुंबई: आज बाज़ार के पहले दिन कारोबार में गिरावट बढ़ गई है। फिलहाल Sensex 1346.71 अंक यानी 2.69 फीसदी टूटकर 48,683.12 के आसपास दिख रहा है। वहीं, Nifty 392.00 अंक यानी 2.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,475.35 के स्तर पर दिख पड़ रहा है। वहीँ मेटल शेयरों में शानदार रौनक देखने को मिल रही है। Nifty मेटल इंडेक्स में लगातार छठे दिन तेजी दिखा रहा है।
सेंसेक्स पर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, और एचसीएल टेक्नॉलॉजीज ने ही बढ़त हासिल की थी। बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक गिरे है, जो प्रत्येक 2% से अधिक गिर रहे थे, इसके बाद बजाज ऑटो था। भारत VIX, अस्थिरता गेज 21 स्तरों को फिर से तोड़ने के लिए 6.5% बढ़ गया। सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल केवल बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक थे।
कोरोना के बढ़ते मामलो के कारण बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। Banking और financial शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। IT शेयरों के सपोर्ट के बावजूद Nifty 14550 के नीचे फिसल गया है। Nifty bank 1100 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है। INDIA VIX INDEX में 16 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े: Ram Setu के सेट पर कोरोना का खौफ, 45 जूनियर आर्टिस्ट्स हुए पॉजिटिव, फिल्म की शूटिंग हुई पोस्टपोन