गोवा (Goa) में बढ़ा कोरोना का खतरा, लॉकडाउन पर CM ने कहीं बड़ी बात
गोवा (Goa) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 127 नए मामले सामने आए हैं

गोवा: गोवा (Goa) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 127 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना (Corona) संक्रमण से 136 डिस्चार्ज हुए और 1 व्यक्ति की मृत्यु हई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 57,839
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज |
55,591
|
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 829
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 1,419
|
गोवा में लॉकडाउन लगाने की योजना
गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि गोवा में अभी लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की कोई योजना नहीं है। महाराष्ट्र में तो लॉकडाउन लगाने की बात चल रही है लेकिन गोवा में हम कोरोना पर निगरानी रख रहे हैं।
गोवा में अभी लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। महाराष्ट्र में तो लॉकडाउन लगाने की बात चल रही है लेकिन गोवा में हम कोरोना पर निगरानी रख रहे हैं: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत #COVID19 pic.twitter.com/lbXsyO9NsJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2021
महाराष्ट्र में 139 लोगों की मौत
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 27,918 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 23,820 लोग डिस्चार्ज हुए और 139 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 27,73,436
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 23,77,127
|
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 54,422
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले |
3,40,542
|
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना संक्रमण के 3,37,928 सक्रिय मामले हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में औसतन एक दिन में 3,000 नए मामले आते थे। आज एक दिन में 34,000 मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक दिन में 32 मृत्यु होती थी, यह बढ़कर 118 हो गई है।
अन्य राज्यों में बढ़ा संक्रमण
तमिलनाडु (Tamil Nadu) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 2,342 नए मामले सामने आए है। संक्रमण से 1,463 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। कर्नाटक (Karnataka) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,975 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 1,262 लोग डिस्चार्ज हुए और 21 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े: Viral Video : ज्वालामुखी से बह रही है आग की नदी, कुछ बेपरवाह लोग सामने खेलते रहे Volleyball, दी मौत को दावत