Corona Update: देश में COVID-19 के 12,143 नए मामले, जानें राज्यों में कोरोना का आंकड़ा
देश में COVID-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,571 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,00,625 है

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले पहले से ज्यादा घटी है। कोविड वैक्सीन (Corona vaccine) के आने से कोरोना वायरस की चेन अब टूटने लगी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,571 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,00,625 है।
UP में कोरोना के मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 112 नए मामले सामने आए हैं। उपचार के बाद 189 लोग डिस्चार्ज हुए और 2 लोगों की मृत्यु हुई।
कुल डिस्चार्ज | 5,90,071 |
कुल मृत्यु | 8698 |
सक्रिय मामले | 3232 |
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के जानकारी के अनुसार अब तक कुल 77,66,319 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन का डोज दिया गया है।
कर्नाटक में कोरोना के आंकड़े
कर्नाटक (Karnataka) में COVID-19 के 380 नए मामले सामने आए हैं। उपचार के बाद 405 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मृत्यु हुई है।
कुल मामले | 9,44,437 |
कुल डिस्चार्ज | 9,26,234 |
कुल मृत्यु | 12,259
|
सक्रिय मामले | 5,925
|
मिजोरम में कोरोना वायरस के आंकड़े
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का 1 नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,392 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,363 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/wLF5jkTorg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2021
सूचना और जनसंपर्क विभाग मिजोरम सरकार (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का 1 नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,392 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,363 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
यह भी पढ़े: अखिलेश ने कहा, ‘यूपी में विकास की बत्ती गुल, कानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फुल’
भारत में कोरोना के आंकड़े
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 12,143 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,92,746 हुई।
103 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,550 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,143 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव (Positive) मामलों की संख्या 1,08,92,746 हुई। 103 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,550 हो गई है। देश में कुल 79,67,647 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,55,33,398 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,43,614 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/Xfc4euuxje
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2021
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) भारत में कल तक कोरोना वायरस (Corona virus) के लिए कुल 20,55,33,398 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,43,614 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
यह भी पढ़े: नक्सल (Naxalite) इलाके में ‘बाइक एंबुलेंस’ सेवा की शुरूआत