Corona Update: देश में COVID-19 के 14,264 नए मामले, जानें राज्यों में संक्रमण का आंकड़ा
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 14,264 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,91,651 हुई है

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 14,264 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,91,651 हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से 90 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,302 हो गई है। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,45,634 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,06,89,715 है।
देश में कुल 1,10,85,173 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 6,281 नए मामले सामने आए हैं। 2,567 लोग डिस्चार्ज हुए और 40 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 20,93,913
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज |
19,92,530
|
सक्रिय मामले | 48,439
|
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 51,753
|
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 6,281 नए मामले सामने आए हैं। 2,567 लोग डिस्चार्ज हुए और 40 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले : 20,93,913
कुल डिस्चार्ज : 19,92,530
सक्रिय मामले : 48,439
कुल मृत्यु : 51,753 pic.twitter.com/8J7OYZL8SR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 152 नए मामले सामने आए हैं। 179 लोग डिस्चार्ज हुए और 1 व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना के कुल मामले | 6,37,755
|
कोरोना से कुल डिस्चार्ज मरीज | 6,25,832
|
कोरोना से कुल मृत्यु | 10,898
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 1,025
|
कोविड-19 वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कोविड-19 वैक्सीन की कुल 1,08,38,323 डोज दी गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को 72,26,653 डोज दी गई हैं जिसमें से पहली डोज 63,52,713 लाभार्थियों को दी गई है, दूसरी डोज 8,73,940 लाभार्थियों को दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी जानकारी देते हुए बोला कि अब तक 36,11,670 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है।
यह भी पढ़े: वास्तु टिप्स: झाड़ू का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ख्याल, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,09,31,530 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,70,050 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
मिजोरम में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,409 है जिसमें 22 सक्रिय मामले, 4,377 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/hbDYtBKMy8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार ने बताया कि मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,409 है जिसमें 22 सक्रिय मामले, 4,377 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
यह भी पढ़े: कासगंज सिपाही हत्याकांड: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर