Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 22,854 नए मामले, जानें राज्यों में संक्रमण का आंकड़ा
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस COVID-19 के 22,854 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,85,561 हुई है

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) COVID-19 के 22,854 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों की संख्या 1,12,85,561 हुई है। कोरोना संक्रमण से 126 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,189 हो गई है। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए मरीजों की कुल संख्या 1,09,38,146 है।
कोरोना सैंपल जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,42,58,293 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,78,416 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 370 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मृत्यु हुई।
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 1900
|
कोरोना के कुल मामले | 6,42,030
|
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 6,29,199
|
कोरोना वायरस से कुल मौतें | 10,931
|
मिजोरम में संक्रमण का आंकड़ा
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार के मुताबिक मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,434 है जिसमें 9 सक्रिय मामले, 4,415 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
महाराष्ट्र में संक्रमण के आंकड़े
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में 13,659 नए COVID-19 मामले, 9,913 रिकवरी और 54 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 22,52,057
|
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 20,99,207
|
कोरोना वायरस से मृत्यु | 52,610
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 99,008
|
BMC के आंकड़े
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि मुंबई (Mumbai) में पिछले 2 महीनों में जो कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं उसका 90% हाउसिंग सोसायटी में पाया गया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कर्नाटक में संक्रमण का आंकड़ा
कर्नाटक (Karnataka) में पिछले 24 घंटों में 760 नए COVID-19 के मामले, 331 रिकवरी और 6 मौतें रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 9,56,801
|
कोरोना वायरस से कुल रिकवरी | 9,36,947
|
कोरोना संक्रमण से मृत्यु | 12,379
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 7,456
|
केरल में संक्रमण का आंकड़ा
केरल (Kerala) में 2,475 नए COVID-19 के मामले और 4,192 रिकवरी रिपोर्ट दर्ज की गई है
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 35,418
|
कोरोना संक्रमण से रिकवरी | 10,43,473
|
यूपी में संक्रमण का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 128 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,689 है। संक्रमण से अब तक 8,740 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले 24 घंटे में एक भी मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है। कल 1,05,087 सैंपल की जांच की गई।
यह भी पढ़े: आचार्य स्वामी विवेकानन्द: आज का देखें राशिफल, इस एक राशि पर होगी भगवान शिव की कृपा