Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 23,285 नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) के 23,285 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,08,846 हुई है

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के आने से संक्रमण थोड़ा कम जरूर हुआ है। लेकिन कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) COVID19 के 23,285 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,08,846 हुई है। कोरोना संक्रमण से 117 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,306 हो गई है।
कोरोना एक्टीव केस
देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,237 है और डिस्चार्ज हुए मरीजों की कुल संख्या 1,09,53,303 है। देश में कुल 2,61,64,920 लोगों को कोरोना वायरस (Corona Virus) की वैक्सीन लगाई गई है।
कोरोना सैंपल जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,49,98,638 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,40,345 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
दिल्ली में संक्रमण का खतरा
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 409 नए मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 286 लोग डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की मृत्यु हुई है।
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 6,42,439
|
कोरोना वायरस से कुल डिस्चार्ज मरीज | 6,29,485
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 10,934
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 2,020
|
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,317 नए मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 7,193 लोग डिस्चार्ज हुए और 57 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 22,66,374
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 21,06,400
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 52,667
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 1,06,070
|
नागपुर में लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से नागपुर (Nagpur) में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि, लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है, हम आर्थिक संकट में हैं। छोटे बिजनेस डूब गए हैं। चुनावी रैलियां हो रही हैं, आप वो नहीं रोकते और एहतियात भी नहीं बरतते।
मिजोरम में संक्रमण का आंकड़ा
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार के मुताबिक मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का 1 नया मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,435 है जिसमें 9 कोरोना सक्रिय मामले, 4,416 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
हरियाणा में संक्रमण आंकड़ा
हरियाणा (Haryana) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 442 नए मामले दर्ज किए गए है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 2,73,888
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 2,68,144
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 3,065
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 2,679
|
तमिलनाडु में संक्रमण
तमिलनाडु (Tamil Nadu) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 685 नए मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 543 लोग डिस्चार्ज हुए और 5 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 8,57,602
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 8,40,723
|
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 12,535
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 4,344
|
संक्रमण से रिकवरी रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 97% पर बना हुआ है। कोविड से होने वाली मृत्यु दर 1.4% है और सक्रिय मामलों की दर 1.6% है। भारत ने अब तक 2.43 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी है। कोरोना वायरस की 71% डोज सरकारी अस्पतालों में लगाई गई है और 28.77% डोज प्राइवेट अस्पतालों में लगाई गई है।
यह भी पढ़े: गर्मी के मौसम में बाजारों में बिकने लगे बेर, इसे खाने से ये बड़ी बीमारियां होंगी ढेर