Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,61,500 नए मामले, जानें अपने राज्यों में संक्रमण का आंकड़ा
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हुई है

नई दिल्ली: भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस COVID-19 के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों की संख्या 1,47,88,109 हुई है। संक्रमण से 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है। अब तक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हुआ है।
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,65,38,416 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,66,394 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
दिल्ली में कोविड मामले
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 24,375 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 15,414 लोग डिस्चार्ज हुए और 167 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 8,27,998 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 7,46,239 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 69,799 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 11,960 |
मिजोरम में संक्रमण का आंकड़ा
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार के मुताबिक, मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 50 नए मामले सामने आए है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,859 है जिसमें 364 सक्रिय मामले, 4,483 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।
GOA में संक्रमण का आंकड़ा
गोवा (GOA) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 762 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 6,643 हो गई है।
मणिपुर में रिकवरी रेट
मणिपुर (Manipur) में COVID-19 के 39 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर अब 29,610 हो गए हैं। रिकवरी रेट 98.09% है।
जम्मू-कश्मीर में संक्रमण का आंकड़ा
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,145 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के जम्मू में 503 और कश्मीर में 642 मामले सामने आए हैं।
कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले | 1,45,166 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 1,32,205 |
कुल मृत्यु | 2,051 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 10,910 |
चंडीगढ़ में संक्रमण
चंडीगढ़ (Chandigarh) में कोरोना संक्रमण के 431 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर अब 33,309 हो गए हैं।
पंजाब में कोविड मामले
पंजाब (Punjab) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,498 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 2,615 लोग डिस्चार्ज हुए और 64 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 2,95,138 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 2,54,805 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 32,499 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 7,834 |
हरियाणा में संक्रमण का आंकड़ा
हरियाणा (Haryana) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 7,717 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण मामलों की संख्या अब 3,49,794 हो गई है।
मध्य प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 11,269 मामले आए हैं। 6,497 लोग संक्रमण से डिस्चार्ज हुए और 66 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में पॉजिटिव रेट 21.4% दर्ज की गई है। भोपाल (Bhopal) में 1,669 और इंदौर (Indore) में 1,656 मामले दर्ज हुए है।
कोरोना वायरस के कुल डिस्चार्ज मरीज | 3,27,452 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 63,889 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 4,491 |
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 67,123 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 56,783 लोग डिस्चार्ज हुए और 419 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस से कुल डिस्चार्ज मरीज | 30,61,174 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 6,47,933 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 59,970 |
नागपुर में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र के जिले नागपुर (Nagpur) में पिछले 24 घंटों में 6,956 COVID-19 के मामले, 79 मौतें और 5,004 रिकवरी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा
गुजरात (Gujarat) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9,541 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 3,783 लोग डिस्चार्ज हुए और 97 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कुल मामले | 3,94,221 |
कुल डिस्चार्ज: | 3,33,564 |
सक्रिय मामले | 55,398 |
कुल मृत्यु | 13,071 |
तमिलनाडु में संक्रंमण का आंकड़ा
तमिलनाडु (Tamil Nadu) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9,344 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 5,263 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 9,80,728 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 9,02,022 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 65,635 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 13,071 |
उत्तराखंड में संक्रमण का आंकड़ा
उत्तराखंड (Uttarakhand) में 2757 नए COVID19 के मामले दर्ज किए गए है जिसमें देहरादून (Dehradun) में 1179 और हरिद्वार (Haridwar) में 617 मामले शामिल हैं। कुल मामलों की संख्या 1,21,403.है।
कर्नाटक में संक्रमण
कर्नाटक (Karnataka) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 17,489 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 5,565 लोग डिस्चार्ज हुए और 80 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 11,41,998 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 10,09,549 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 13,270 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले |
1,19,160 |
केरल में संक्रमण का आंकड़ा
केरल (Kerala) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 13,835 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 3,654 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अब 80,019 हो गई है। राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 4,904 लोगों की मृत्यु हो गई है।
यह भी पढ़े: हिंदी के आधुनिक तुलसी डॉ. Narendra Kohli का सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में हुआ निधन