Corona Update: देश में 82,85,295 लोगों को लगी COVID-19 वैक्सीन, जानें राज्यों में संक्रमण का आंकड़ा
भारत में कल तक COVID-19 के लिए कुल 20,67,16,634 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 4,86,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं

नई दिल्ली: देश में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) के आने से कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण की चेन पर लगाम लगा है। लेकिन फिर भी देश में कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,67,16,634 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 4,86,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा
राजधानी दिल्ली में आज 150 नए COVID19 के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से 158 लोगों की रिकवरी और 2 लोगों की मौत हुई हैं।
दिल्ली में आज 150 नए #COVID19 मामले, 158 रिकवरी और 2 मौतें दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 6,36,946
कुल रिकवरी: 6,25,024
मृत्यु: 10,891
सक्रिय मामले: 1,031 pic.twitter.com/lrxoLuvSbz— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2021
कोरोना के कुल मामले-
कुल मामले | 6,36,946 |
कुल रिकवरी | 6,25,024 |
मृत्यु | 10,891 |
सक्रिय मामले | 1,031 |
वैलेंटाइन डे पर दुकानों में मास्क वितरण
गुजरात के राजकोट में वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर लोगों ने दुकानों पर जाकर खरीदारी की। एक दुकानदार ने बताया कि इस साल कोरोना के चलते कार्ड के साथ मास्क (Masks) भी दिया जा रहा है। कोरोना के चलते थोड़ा कम बिक्री हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है।
मिजोरम में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग मुताबिक मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। मिजोरम में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,392 है जिसमें 17 सक्रिय मामले एंव 4,366 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस (Corona virus) के लिए कुल 20,67,16,634 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 4,86,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,67,16,634 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 4,86,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/rQ6Pftl8tY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2021
भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 11,649 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 9,489 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की मौतें हुई है।
यह भी पढ़े: आपके घर में लगी Painting भी फैलाती है नकारात्मक ऊर्जा, जानिए कैसे?
देश में कोरोना के कुल मामले-
कुल मामले | 1,09,16,589 |
कुल छुट्टी | 1,06,21,220 |
मृत्यु टोल | 1,55,732 |
सक्रिय मामले | 1,39,637
|
कुल टीकाकरण | 82,85,295
|
यह भी पढ़े: सड़क हादसे में 15 मासूमों की मौत, माँ की गोद में मिला बच्चों का शव