Corona Update: देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में इतने नए मामले आए सामने

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 18,711 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,10,799 हुई है। कोरोना संक्रमण से 100 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,756 हो गई है।
देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,84,523 है और डिस्चार्ज हुए मरीजो की कुल संख्या 1,08,68,520 है। अब तक कुल 2,09,22,344 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस (Corona Virus) के लिए कुल 22,14,30,507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,37,830 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना केस
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 321 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान एक लोग की मौत हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से 320 लोग ठीक हुए हैं।
कुल मामले |
6,40,815 |
कुल रिकवरी |
6,28,117 |
मृत्यु |
10,919 |
सक्रिय मामले |
1,779 |
मिजोरम में एक्टिव केस
मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,428 है जिसमें 9 सक्रिय मामले है। 4,409 मरीज कोरोना संक्रमण से डिस्चार्ज हो चुके हैं और 10 लोगों की मौत के आंकड़े शामिल हैं।
Maharashtra में कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 10,187 नए COVID19 के मामले सामने आए हैं। 6,080 मरीज कोरोना संक्रमण से डिस्चार्ज हुए और 47 लोगों की मौतें दर्ज की गई है।
कुल मामले |
22,08,586 |
कुल रिकवरी |
20,62,031 |
मृत्यु |
52,440 |
सक्रिय मामले |
92,897 |
राजस्थान में नए मामले
पिछले 24 घंटों में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजस्थान 243 नए कोविड-19 मामले और 114 रिकवरी रिपोर्ट की गई हैं।
कुल मामले |
3,21,356 |
कुल रिकवरी |
3,16,864 |
सक्रिय मामले |
1,703 |
मृत्यु |
2,789 |
यह भी पढ़ें: जानिए क्यों आर्गेनिक फ़ूड सेहत के लिए तो ठीक है लेकिन पर्यावरण के लिए नहीं