Corona Update: कोरोना से दहला देश, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,17,353 नए मामले धड़ल्ले से बढ़े
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई है

नई दिल्ली: भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस COVID-19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई है। संक्रमण से 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।
देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है। देश में अब तक कुल 11,72,23,509 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,34,76,625 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,73,210 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में 16,699 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 112 मौतें और 13,014 रिकवरी दर्ज की गई हैं।
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 54,309 |
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 7,84,137 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 7,18,176 |
कोरोना से मृत्यु | 11,652 |
सैलून और स्पा बंद
दिल्ली (Delhi) में सरकार ने विकेंड लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सैलून और स्पा बंद रहेंगे।
एक सैलून कर्मचारी ने बताया, “हमारे व्यापार को नुकसान बहुत होगा। कोरोना नियंत्रण करने के बहुत सारे तरीके है। मुख्यमंत्री को कुछ और तरीके निकालने चाहिए जिससे हमें नुकसान न हो
मिजोरम में संक्रमण का आंकड़ा
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार के मुताबिक, मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,747 है जिसमें 258 सक्रिय मामले, 4,477 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।
हरियाणा में COVID-19 के मामले
हरियाणा (Haryana) में पिछले 24 घंटों में 5,858 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 2,743 लोगों की रिकवरी और 18 मौतें दर्ज की गई है। इस तरह कुल मामलों की संख्या 3,35,800 हो गई है।
पंजाब में संक्रमण का आंकड़ा
पंजाब (Punjab) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,333 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 2,478 लोग डिस्चार्ज हुए और 51 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 2,86,816 हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में कोरोना का खौफ
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पिछले 24 घंटों में 6,769 COVID-19 मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 2,387 रिकवरी और 22 मौतें दर्ज की गई हैं।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 6,36,885 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 36,981 |
कोरोना से मृत्यु | 10,480 |
कोरोना वायरस से कुल रिकवरी | 5,89,424 |
गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा
गुजरात (Gujarat) में पिछले 24 घंटों में 8,152 नए COVID-19 मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 3,023 डिस्चार्ज और 81 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,75,768 |
कोरोना से कुल डिस्चार्ज मरीज | 3,26,394 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 44,298 |
कोरोना से मृत्यु | 5,076 |
बीजापुर में लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ में बीजापुर (Bijapur) के जिलाधिकारी रितेश अग्रवाल ने COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के चलते बीजापुर जिले में 16 से 26 अप्रैल तक 11 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।
दुकानदारों को भारी नुकसान
गुवाहाटी (Guwahati) में कोविड-19 के चलते बाजार में दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एक दुकानदार ने बताया, “व्यापार पूरा चौपट हो गया है, बहुत नुकसान हो रहा है। सरकार को लॉकडाउन के अतिरिक्त कोई और उपाय सोचना चाहिए।
कर्नाटक में COVID-19 के मामले
कर्नाटक (Karnataka) में 14,738 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 3,591 मरीज डिस्चार्ज और 66 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 11,09,650 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 9,99,958 |
कोरोना से मृत्यु | 13,112 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 96,561 |
उत्तराखंड में संक्रमण का आंकड़ा
उत्तराखंड (Uttarakhand) में पिछले 24 घंटों में 2,220 नए COVID-19 के मामले और 9 मौतें दर्ज की गई है। इस तरह कुल मामले 1,16,244 हो गए हैं।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri का आज चौथा दिन, विधि विधान से करें मां कूष्मांडा की पूजा, इस मंत्र का करें जाप