Corona Update: देश में फूटा कोरोना का सैलाब, 1,26,789 नए मामले बढ़े, जानें राज्यों में संक्रमण का आंकड़ा
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,26,789 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,29,28,574 हुई है

नई दिल्ली: भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस COVID-19 के 1,26,789 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों की संख्या 1,29,28,574 हुई है। संकमण से 685 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,862 हो गई है।
देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,10,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,18,51,393 है।
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस (Corona virus) के लिए कुल 25,26,77,379 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,37,781 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
मिजोरम में संक्रमण का आंकड़ा
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार (Mizoram Government) के मुताबिक, मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) के 14 नए मामले सामने आए है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,522 है जिसमें 60 सक्रिय मामले, 4,451 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 मौतें शामिल हैं।
असम में COVID मामले
असम (Assam) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 195 नए मामले सामने आए हैं इस दौरान 31 लोग संक्रमण से डिस्चार्ज हुए है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 2,19,027 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 2,15,722 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 1,111 |
पंजाब संक्रमण से मृत्यु
पंजाब (Punjab) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,997 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 2,959 लोग डिस्चार्ज हुए और 63 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 2,60,020 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 226887 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 25,855 |
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 7,278 |
गुजरात में संक्रमण से मृत्यु
गुजरात (Gujarat) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3,575 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 2,217 लोग डिस्चार्ज हुए और 22 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,28,453 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 3,05,149 |
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 4,620 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 18,684 |
कर्नाटक में 35 मौतें दर्ज
कर्नाटक (Karnataka) में 6,976 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 2,794 लोगों की रिकवरी और 35 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 10,33,560 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 9,71,556 |
कोरोना वायरस से मृत्यु | 12,731 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 49,254 |
मध्य प्रदेश में नए कोविड मामले
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटों में 4,043 नए कोविड मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 2,126 लोगों की रिकवरी और 13 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,18,014 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 2,87,869 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 26,059 |
कोरोना से मृत्यु | 4,086 |
जम्मू और कश्मीर में कोरोना केस
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 812 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 254 रिकवरी और 6 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 1,34,827 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 1,27,774 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 5,035 |
कोरोना से मृत्यु | 2,018 |
आंध्र प्रदेश में संक्रमण
आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,331 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 853 लोग डिस्चार्ज हुए और 11 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 9,13,274 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 8,92,736 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 13,276 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 7,262 |
तमिलनाडु में संक्रमण का आंकड़ा
तमिलनाडु (Tamil Nadu) में COVID-19 के 3,986 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 1,824 लोग डिस्चार्ज हुए और 17 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 9,11,110 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 8,70,546 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 27,743 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 12,821 |
चंडीगढ़ में नए COVID-19 मामले
चंडीगढ़ (Chandigarh) 399 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए जिससे कुल मामलों की संख्या 29,197 हो गई है।
यह भी पढ़े: South Africa को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचा Pakistan, सीरीज़ का हीरो बना ये खिलाड़ी