Corona Update: देखें आपके राज्य में कितने हैं कोरोना मरीज?

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। जिनमें सबसे ज्यादा केरल में 732 और कर्नाटक में 175 मामलों में इजाफा हुआ है। बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मरीजों की संख्या 100 से कम बढ़ी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 हजार 599 से अधिक हो गई है। वहीं 95.50 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3,08,751 रह गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 136 हो गई है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:–
राज्य |
सक्रिय |
स्वस्थ |
मौत |
बिहार |
5370 |
238316 |
1341 |
छत्तीसगढ़ |
17488 |
244247 |
3163 |
दिल्ली |
11419 | 593137 | 10219 |
गुजरात |
12360 |
216683 |
4220 |
हरियाणा |
6577 |
247097 |
2803 |
कर्नाटक |
15399 |
879735 |
11989 |
केरल |
59043 |
632065 |
2757 |
मध्यप्रदेश |
11876 |
213801 |
3453 |
महाराष्ट्र |
61471 |
1778722 |
48574 |
पंजाब |
5981 |
151119 |
5170 |
राजस्थान |
13058 | 281372 |
2599 |
उत्तराखंड |
6067 | 77803 |
1399 |
उत्तरप्रदेश |
17955 | 546087 |
8154 |
पं बंगाल |
19065 | 504353 |
9277 |
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में उपचार के दौरान पांच कोरोना संक्रमितों की मौत होने के साथ 405 नए मामले सामने आए हैं।
जिले की मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार कल 499 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ करार दिया गए हैं। इसके बाद यहां एक्टिव केस की संख्या घटकर 4188 रह गई हैं। जिले में अब तक किये गए 603952 संदेहियों की जांचों में 51168 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से उपचार के दौरान 835 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 46146 संक्रमित अब तक उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: विश्व में करोड़ो लोग हुए कोरोना से संक्रमित, जानें क्या है आंकड़ा?