Corona Update: इन राज्यों में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौत

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और केरल में सबसे अधिक मौते हुई है। महाराष्ट्र में 95, पश्चिम बंगाल 46, दिल्ली 32 और केरल में 27 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी आंकड़ो के अनुसार संक्रमितों की संख्या 99.56 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं 94.89 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.22 लाख रह गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,44,451 हो गई है।
राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या-
राज्य | सक्रिय | स्वस्थ | मौत |
बिहार | 5,231 | 2,37,267 | 1,332 |
दिल्ली | 13,261 | 5,88,586 | 10,147 |
हरियाणा | 7,573 | 2,44,676 | 2,765 |
मध्य प्रदेश | 12,330 | 2,11,025 | 3,433 |
महाराष्ट्र | 68,476 | 17,69,897 | 48,434 |
पंजाब | 6,241 | 15,0007 | 5,135 |
राजस्थान | 14,510 | 2,77,743 | 2,578 |
उत्तराखंड | 6,140 | 76,554 | 1,375 |
उत्तर प्रदेश | 17,801 | 5,43,344 | 8,118 |
पं बंगाल | 20,143 | 4,98,877 | 9,191 |
यह भी पढ़ें: दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, यह है वजह…