CoronaUpdate: दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मौतें

नई दिल्ली: देश में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। और कई लोग कोरोना से अपनी जान भी गांवा चुके हैं। ताजा आंकड़ों में देखा जाए तो पिछले 24 घंटों के दौरान 482 मरीजों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई हैं। जिनमें से सर्वाधिक मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र् और पश्चिम बंगाल में हुई हैं। दिल्ली में जहां कोविड-19 की वजह से 108 मरीजों की मृत्यु हुई। तो वहीं महाराष्ट्र में 80 और पश्चिम बंगाल में 48 मरीजों ने दम तोड़ा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 31,118 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 94.62 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 88.89 लाख से अधिक हो गई है। जबकि 482 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.35 लाख है।
राज्य | सक्रिय | स्वस्थ | मौत |
बिहार | 5, 359 | 2, 27, 987 | 1, 264 |
दिल्ली | 32, 885 | 5, 28, 315 | 9, 174 |
महाराष्ट्र | 91, 623 | 16, 85, 122 | 47, 151 |
राजस्थान | 28, 653 | 2, 37, 098 | 2, 312 |
उत्तराखंड | 5, 059 | 68, 505 | 1, 231 |
उत्तर प्रदेश | 24, 099 | 5, 12, 028 | 7, 761 |
पश्चिम बंगाल | 24, 298 | 4, 50, 762 | 8, 424 |
कुल | 43, 5603 | 88, 89, 585 | 1, 37, 621 |
यह भी पढ़ें: CoronaUpdate: दुनियाभर में 6 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में, देश में 31, 118 नए मामले