COVID19 Update: 24 घंटे में आए 78 हजार नए केस, देश में अबतक 58 लाख मरीज़ हुए ठीक

नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में जहाँ तेज़ी से बढ़ रहा है वहीँ दूसरी तरफ इससे ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या इसकी तुलना में कहीं ज्यादा है। देश में अबतक कोरोना से जीतने वाले मरीज़ों की बात की जाये तो आंकड़ा 58 लाख पार कर गया है। वहीँ 24 घंटे में देश में कोरोना के 78 हजार के करीब नए केस दर्ज हुए हैं। देश में अब अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 लाख 35 हजार के पार हो गई है। इनमें से 1 लाख 5 हजार 526 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अबतक 58 लाख 27 हजार लोग स्वस्थ होकर ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीज़ों की संख्या घटकर 9 लाख 2 हजार हो गई गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों बताते हैं कि नए संक्रमितों से संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 78,524 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और इस दरमियाँ 83,011 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 24 घण्टे में 971 मरीजों की कोरोना से जान भी चली गई।
कोरोना के सैंपल टेस्ट की बात की जाये तो 7 अक्टूबर तक कोरोना के कुल 8 करोड़ 34 लाख 65 हजार 975 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 11 लाख 94 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल 7 अक्टूबर को की गई है। ICMR के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव रेट देश में करीब सात फीसदी है।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 pic.twitter.com/1hta96AgHp
— ICMR (@ICMRDELHI) October 8, 2020
ये भी पढ़ें : IPL 2020: चेन्नई मैच तो हार गई लेकिन धोनी ने इतिहास रच दिया
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश महाराष्ट्र –
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र की बात की जाये तो वो महाराष्ट्र है। यहाँ कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाट्का और फिर उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हैं। सक्रीय केसेज़ की बात की जाये तो भारत दुनिया मे दूसरे पायदान पर है। वहीँ कोरोना से हुई मौतों के मामले में अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत का नंबर आता है।
भारत के लिए राहत की बात ये है कि डेथ रेट और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में डेथ रेट नीचे गिरकर 1.54% हो गई है। वहीँ इसके अलावा एक्टिव केस का रेट भी घटकर 13% हो गया है। ये वो लोग हैं जिनका उपचार अभी चल रहा है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 85% पर है। देश में कोरोना से ठीक होने यानि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें : IPL 2020: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मारी बाजी