चक्रवाती तूफान निवार: चेन्नई हवाई अड्डा कल सुबह सात बजे तक बंद, 26 उड़ानें रद्द
इसके साथ ही 26 उड़ानों को रद्द कर दिया गया जो अलग-अलग जगहों के लिए उड़ान भरने वाली थी।

चेन्नई: चेन्नई हवाई अड्डा चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के मद्देनजर अगले 12 घंटों के लिए बुधवार शाम सात बजे से गुरुवार सुबह सात बजे तक बंद रहेगा। इस दौराना विमानों का परिचालन नहीं हो सकेगा।
इसके साथ ही 26 उड़ानों को रद्द कर दिया गया जो अलग-अलग जगहों के लिए उड़ान भरने वाली थी, या फिर हवाई अड्डे में उतरने वाली थी। निवार तूफ़ान से किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए ये उड़ाने निरस्त की गई।
काफी विचार के बाद लिया गया फैसला
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी ने नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तत्काल विचार-विमर्श किया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल चक्रवाती तूफ़ान निवार भयानक रूप ले सकता है. इसी के मद्देनजर सारी तैयारियां की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 2025 तक टीबी के खिलाफ लड़ाई जन-आंदोलन की तरह किए जाने की है आवश्यकता: डॉ. हर्षवर्धन
निवार की वजह से इन उड़ानों को किया गया रद्द
इस अवधि के दौरान सभी घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और कार्गो सेवाएं बंद रहेंगी। जिन उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें कन्नूर, कोझीकोड, विजयवाड़ा, तिरुचि, थूथुकुडी, बेंगलुरु, मैंगलोर और हुबली की उड़ानें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- खेल मंत्री किरण रिजिजू, रोनाल्डो और राहुल गांधी, समेत कई दिग्गजों ने दी माराडोना को श्रद्धांजलि