दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने बेटे को दिया जन्म, शेयर की फोटो

नई दिल्ली: भारत की स्टार महिला पहलवान और BJP नेता बबीता फोगाट ( Babita Phogat ) ने बेटे को जन्म दिया है। बबीता ने अपने पति विवेक सुहाग के साथ ट्वीटर ( Twitter ) पर बेटे के साथ पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि बबीता और विवेक सुहाग ( Vivek Suhag ) ने साल 2019 में शादी की थी।
ट्वीट कर दी जानकारी
“Meet our little SONshine.”🧿
“Believe in dreams; they do come true. Ours came dressed in blue!”💙#mother #love #care pic.twitter.com/66CE8b43tx
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 11, 2021
बबीता ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पति विवेक सुहाग और जन्में बेटे के साथ फोटो को शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए बबीता ने लिखा, “मिलिए हमारे ‘SONshine’ ( बेटे ) से, उन्होंने आगे लिखा, अपने सपनो पर भरोसा रखें, वो सच जरूर होते हैं, हमारे ब्लू ड्रेस में सपने सच हुए” फोटो में पहलवान बबीता फोगाट और उनके पति काफी खुश दिख रहे हैं। बबीता के मां बनने पर उनको खूब बधाइयां मिल रही हैं।
विराट भी बने पिता
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) भी पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) ने बेटी को जन्म दिया है। जिसको लेकर उनको खूब बधाइयां मिल रही हैं। विराट कोहली ने ट्वीटर पर एक फोटे में मैसेज लिखकर इस बात की जानकारी दी है।