दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर किया कमाल,सरकार की तरफ से मिला ये सम्मान

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने बेहतरीन अभिनय से घर घर और लोगो को दिलों में जगह बनाई है। हाल ही में उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको सुनकर हर किसी को गर्व महसूस होगा। टीवी के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी उन्होंने एक खास जगह बनाई है। उनके चाहने वालो कि तादाद दिन दिन बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 70 लाख पहुंच गई है।
उनकी इस फॉलोइंग को देखते हुए कहा जा रहा है कि वह आज तक की पहली ऐसी टीवी एक्ट्रेस हैं जो इस मुकाम तक पहुंची है। अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति एवं अभिनेता विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘7 मिलियन।’
साथ ही उन्हें शिवराज सरकार की तरफ से उन्हें मध्य प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजा गया है। हाल ही में भोपाल में यह कार्यक्रम हुआ, जहां दिव्यांका के माता-पिता ने यह अवॉर्ड बेटी की तरफ से लिया। दिव्यांका को कला और संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ये पुरस्कार मिला है।
??#7MILLION ?? https://t.co/cYp2OfB5ge
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) April 5, 2018
दिव्यांका यह सम्मान मिलने से काफी खुश हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एख वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस और मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा, और अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एमपी हिंदुस्तान का दिल है और मेरा दिल भी वहीं है। दिव्यांका ने शिवराज सिंह चौहान के काम की भी तारीफ की।