फांसी के फंदे पर झूलता मिला BJP सांसद का शव, संसदीय दल की बैठक रद्द
हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी से BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा (MP Ram Swaroop Sharma) की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था कि वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। मंडी से सांसद के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एंबुलेंस में ले जाया गया है।
मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
गृह मंत्री ने जताई संवेदनाएं
गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
जयराम ठाकुर ने दुख जताया
हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने दुख जताते हुए बोला कि रामस्वरूप शर्मा जी के निधन का समाचार मिला। हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे। हमें दुख है। वे मंडी से 2 बार सांसद थे और इस बार 4,05,000 वोटों के अंतर से जीते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आत्महत्या की बातें सामने आई हैं लेकिन पुलिस जांच करके बताएगी।
रामस्वरूप शर्मा जी के निधन का समाचार मिला। हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे। हमें दुख है। वे मंडी से 2 बार सांसद थे और इस बार 4,05,000 वोटों के अंतर से जीते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आत्महत्या की बातें सामने आई हैं लेकिन पुलिस जांच करके बताएगी: हिमाचल प्रदेश CM pic.twitter.com/PH0JZ7vX8m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद आज होने वाली भाजपा (BJP) संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।
यह भी पढ़े: Parineeti Chopra ने शेयर किए Saina से जुड़े Behind The Scenes, कहा छोड़ने वाली थीं फिल्म
सांसद राम स्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एक राजनेता थे। वह भारतीय जनता पार्टी के थे और 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह मंडी जिला भाजपा के सचिव और बाद में हिमाचल की राज्य भाजपा के सचिव थे। उन्होंने एच पी राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। वह आरएसएस (RSS) का सक्रिय सदस्य था। 2014 में उन्हें लोकसभा का टिकट दिया गया था। उन्होंने तब से कई विकासात्मक कार्य किए थे। उन्होंने तातापानी जलमग्न पीड़ितों की मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़े: घर बैठे मात्र इतने रूपये से शुरू करें ये कारोबार, महीनो होगी लाखों की कमाई, पढ़ें पूरी खबर