IPL 2021 का बिगुल बजते ही धोनी एंड कंपनी ने शुरु की तैयारियां

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के 14वें सीजन की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुट गई हैं। पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। जिससे इस साल नए सिरे से टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगे। जिसको लेकर धोनी अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुट गए हैं।
CSK ने शुरु की नेट प्रैक्टिस
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2021 के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। CSK के खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें खिलाड़ियों को नियमों के तहत क्वारंटाइन में रहना पड़ा था और आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2021: 9 अप्रैल से होगा सबसे रोमांचक टूर्नामेंट का आगाज, यहां देखें कहां, कब और किसके साथ खेला जाएगा मुकाबला
Dhoni started his practice in indoor net session at MSD Cricket Academy Chennai ??#MSDhoni | @MSDhoni | #WhistlePodu pic.twitter.com/ckED5xusOB
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) March 9, 2021
इन खिलाड़ियों ने किया प्रैक्टिस
CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम के कई और खिलाड़ियों ने भी नेट अभ्यास किया। इसमें अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू, रुतुराज गायकवाड और नीलामी में शामिल हुए खिलाड़ियों ने भी नेट प्रैक्टिस की।
नए सिर से टूर्नामेंट में करेगी शुरुआत
पिछले साल 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि वह प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। चेन्नई 13वें सीजन में टूर्नामेंट से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनीं थी।
यह भी पढ़ें: T20 मैच से पहले टीम इण्डिया को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर