फेक न्यूज़ पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले ‘श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं’

भोपाल: भाजपा में शामिल हुईं श्रेयषी सिंह का नाम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जुड़ने के बाद उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। नाराज़ दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि प्रतिष्ठित चैनल फेक न्यूज़ चला रहा है। क्या मैं उन पर मानहानि का दावा करूँ? श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह के घर में सेंध, BJP में शामिल हुई बेटी – madhya pradesh former cm rajya sabha mp digvijay singh daughter shreyasi singh joins bjp – AajTak
आजतक फेक न्यूज़ चला रही है। क्या मैं उन पर मानहानि का दावा करूँ? श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं हैं। https://t.co/u0M1fVzdP6
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 4, 2020
क्या है पूरा मामला –
मामला बिहार से जुड़ा है। पूर्व दिवंगत मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयषी सिंह ने कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद खबरें आना शुरू हुईं। इस बीच एक टीवी चैनल ने अपनी वेबसाइट पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को श्रेयषी सिंह का पिता बता दिया। जबकि नेशनल शूटर श्रेयषी पूर्व मंत्री और बांका के सांसद दिवंगत दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं। जिनकी लंदन में ब्रेन हैमरेज की वजह से मौत हो गयी थी।
कल रविवार श्रेयषी ने बीजेपी ज्वाइन की जिसके बाद से ये खबर चलना शुरू हुई। ख़बरों में उनके पिता का नाम आना शुरू हुआ पर भ्रमवश एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल ने मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को श्रेयषी का पिता बता दिया। जिसपर नाराज़ हुए दिग्विजय सिंह ने इस खबर का खंडन किया और बोले श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं हैं।
ये भी पढ़ें : पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता, 9 बार सांसद रहे काजी रशीद मसूद का निधन
कौन हैं श्रेयषी ?
श्रेयसी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियन हैं। श्रेयसी ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। साल 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी श्रेयसी ने शूटिंग की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। खेलों में उनके योगदान को देखते हुए अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। बिहार से जुड़ीं श्रेयषी ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन की है। उनके पिता पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उनकी माता पुतुल सिंह भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।