बाजीराव-मस्तानी के सामने फेल हुए दिलवाले

बॉलीवुड के दर्शकों की अब अपनी पसंद होती है, फिल्म में स्टार हो या सुपरस्टार, उन्हें कोई फर्क नहीं पडता। ये हम नहीं फिल्म दिलवाले की हकीकत बयान कर रही है। आज का दर्शक फिल्म में स्टार्स के अलावा और भी कई खूबियां चाहता है, तभी वह सिनेमाघरों का रुख करेंगे।
फिल्म दिलवाले की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कुछ यही बता रही है कि शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा कई अन्य मंझे हुए कलाकार मिलकर भी फिल्म को वो कामयाबी नहीं दिला पा रहे जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे। वहीं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने नए सप्ताह में दिलवाले को पटखनी देते हुए अपनी मस्तानी चाल दिखा दी है।
#BajiraoMastani had a SOLID Mon [10% to 15% decline from Fri]. Fri 12.80 cr, Sat 15.52 cr, Sun 18.45 cr, Mon 10.25 cr. Total: ₹ 57.02 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2015
बड़ी स्टारकास्ट के कारण दिलवाले ने रीलीज के तीन दिन बाद तक यानि शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन तो अच्छी कमाई की। उस दौरान बाजीराव मस्तानी की चाल फीकी रही। लेकिन नया सप्ताह शुरू होते ही बाजीराव मस्तानी ने दिलवाले को चित कर दिया। छुट्टियों के दिन बीतते ही दर्शकों ने फिल्म को खारिज कर दिया।
#Dilwale declines 50%+ on Mon from Fri. Fri 21 cr, Sat 20.09 cr, Sun 24 cr, Mon 10.09 cr. Total: ₹ 75.18 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2015
सोमवार को दिलवाले के दर्शकों की संख्या में एकदम से 50 फीसदी की गिरावट आई। वैसे तो आमतौर पर सोमवार को फिल्मों के कलेक्शन में कमी आ ही जाती है। लेकिन इस तरह नहीं कि एक हिट दिख रही फिल्म एक ही दिन में 50 फीसदी दर्शक खो दे। बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक मानी जाने वाली शाहरुख-काजोल की जोड़ी अपनी फिल्म की कमाई में निरंतरता रखने में असफल हो गई। शुरुआती दिनों में दिलवाले ने शुक्र 21 करोड़, शनि 20.09 करोड़, रवि 24 करोड़ तक का बिजनेस किया, तो वहीं बाजीराव मस्तानी शुक्र 12.80 करोड़, शनि 15.52 करोड़, रवि 18.45 करोड़ तक ही सीमित रही। लेकिन इसके बाद का हुए करिश्मे की उम्मीद तो शायद संजय लीला भंसाली को भी नहीं रही होगी।
With #BajiraoMastani overtaking #Dilwale on Mon, it will be interesting to see how they perform over next weekend [25-27 Dec]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2015
सोमवार को दिलवाले महज 10.09 करोड़ ही कमा पाई। पिछले तीन दिनों की तुलना में आधे से भी कम दर्शक इसे देखने आए। यानि बॉक्स आफिस कलेक्शन में 50 फीसदी तक गिरावट आ गई। वहीं बाजीराव मस्तानी के कलेक्शन में सोमवार को महज 10 से 15 प्रतिशत की ही गिरावट दिखी। बाजीराव मस्तानी ने सोमवार को दिलवाले (10.09 करोड़) की तुलना में 10.25 करोड़ कमा कर उसे पीछे छोड़ दिया।