डीयू ने निकाली चौथी कट ऑफ लिस्ट, जनरल कैटेगरी को कुछ कोर्सेस में ही मिल सकेगी जगह

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए चौथी कट ऑफ लिस्ट निकाल दी है। एडमिशन लेने की अंतिम तिथी 9 जुलाई हैं। इसके साथ ही छात्र 10 जुलाई 12 बजे तक फीस भर सकते हैं।
सामान्य वर्ग में अधिकांश कॉलेजों में कई कोर्स बंद हो गए हैं। जबकि आरक्षित वर्ग में कई जगह पर सीटें खाली हैं। विभिन्न कोर्स में कटऑफ .25 फीसदी से 2 फीसदी तक गिरी है। डीयू में अभी दाखिले के लिए लगभग 12 हजार सीटें बची हैं, यानी की 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
अभी तक डीयू में 43 हजार से ज्यादा एडमिशन हो चुके हैं। लेकिन जनरल कैटेगरी की ज्यादातर सीटें भर चुकीं हैं। हालाँकि, डीयू के कुछ कॉलेज में फेमस कोर्सेज के लिए सीटें खाली हैं। देखें किन कॉलेज में है जनरल कैटेगरी के लिए एडमिशन के मौके—-
दौलत राम कॉलेज
B.Sc. बॉटनी (H)- 91%
B.Sc. जूलोजी (H)- 92.66%
किरोड़ीमल कॉलेज
फिजिकल साइंस- 91%
B.Sc. फिजिक्स (H)- 95.66%
B.Sc. केमेस्ट्री (H)- 95%
B.Sc. बॉटनी (H)- 93%
B.Sc. जूलॉजी (H) – 94%
B.Sc. मैथेमटिक्स- 95.5%
B.Com – 96.25%
देशबंधु कॉलेज
B.Sc. बायो केमेस्ट्री (H) 89.33%
B.Sc. बॉटनी (H) – 87%
B.Sc. मैथेमेटिक्स (H)- 90%
B.Sc. जूलॉजी (H) – 89.33%
B.Sc. लाइफ साइंस- 85.33%.
दयाल सिंह कॉलेज
B.Sc. फिजिक्स (H) – 93%
B.Sc. जियोलॉजी (H)- 90%
B.Sc. बॉटनी (H) – 88.33%
हंसराज कॉलेज
B.Sc. बॉटनी (H) – 93%
B.Sc. केमेस्ट्री (H)- 96%
B.Sc. कंप्यूटर साइंस (H)- 95.75%
B.Sc. जियोलॉजी (H) और B.Sc. लाइफ साइंस- 94.33%