असम में चल रहा चुनाव प्रचार, अचानक भागने लगी प्रियंका गांधी, देखें बड़ी वजह

तेजपुर: असम विधान सभा चुनाव 2021 की तैयारियों में सभी दल जुट गए है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों असम में चुनाव प्रचार कर रही हैं। यही से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव प्रचार के दौरान दौड़ती हुई दिखाई दें रही है। दरअसल, मंगलवार को वह तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं लेकिन देर होने की वजह से स्टेज तक जल्दी पहुंचने के लिए उन्होंने दौड़ लगाई।
प्रियंका गांधी ने लगाई दौड़
ये वायरल वीडियो आज मंगलवार को असम के तेजपुर से हो रहा है। यहां प्रियंका गांधी को आज एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचना था लेकिन उन्हें आने में देरी हो गई। वहां पहुंचने के बाद उन्हें स्टेज तक जल्दी पहुंचना था इसलिए उन्होंने दौड़ लगाई। हालांकि थोड़ी दूर दौड़ने के बाद उन्होंने अपनी चाल धीमी कर ली क्योंकि उनके स्वागत के लिए तमाम महिलाएं वहां खड़ीं थीं। इसके बाद महिलाओं व अन्य प्रशंसकों का स्वीकारती हुई फिर से स्टेज की तरफ अपनी चाल बढ़ा दी।
#असम के तेजपुर में रैली स्थल पर अचानक दौड़ी @priyankagandhi असम में चल रहा चुनाव प्रचार। #AsambleaLegislativa2021 pic.twitter.com/dCSMeAwFZO
— Rohit kumar | रोहित कुमार ?️ (@rohitboom) March 2, 2021
ये भी पढ़ें : हरे निशान पर बंद हुआ बाज़ार, Sensex में अच्छी बढ़त, Nifty 14900 के स्तर के पार
जनता से किया वादा
असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर हैं। तेजपुर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा अगर इस चुनाव में हमारी सरकार बनती है तो उनकी पार्टी असम में सीएए को ‘‘अमान्य करने के लिए’’ राज्य में एक नया कानून लाया जाएगा। इस जनसभा में उन्होंने ‘पांच गारंटी’ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा, ‘‘अगर यहां की जनता ने उनकी पार्टी को इस पूर्वोत्तर राज्य में सरकार बनाने का मौका दिया तो सरकार बनने के बाद असम की सभी गृहणियों को हर महीने 2,000 रुपये देंगे और सभी परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।”
ये भी पढ़ें : Hathras: किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में क्या बोले SP विनीत जायसवाल?