B’day Special: फेमस बेली डांसर और ‘दिलबर गर्ल’ का जन्मदिन आज, जानिए कैसे बनी डांस क्वीन
बॉलीवुड की एकट्रेस और फेमस डांसर और ‘दिलबर गर्ल' नोरा फतेही का डांस इन दिनों इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एकट्रेस और फेमस डांसर और ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही का डांस इन दिनों इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। जिस फिल्म के गाने में नोरा फतेही डांस करती हैं, उस फिल्म का आधा प्रमोशन तो नोरा के डांस की वजह से ही हो जाता है। इस फेमस डांसर का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ था। आज नोरा अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं।
यह भी पढ़े: HBday : एबी डिविलियर्स असली भगवान या सचिन… आप ही तय करिए!
कैसे बनी डांस क्वीन
वह खासतौर से अपने बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। उनका बैली डांस दर्शकों के बीच मशहूर है। इसी डांस का जादू फैंस पर चढ़कर बोलता है। एक्टिंग और डांस के अलावा नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। नोरा बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं। सलमान खान के इस रियलिटी शो में आने के बाद ही नोरा काफी फेमस हुईं थीं।
इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया। हाल ही में नोरा का नया म्यूजिक वीडियो ‘छोड़ देंगे’ रिलीज हुआ है। वहीं कुछ ही दिनों पहले उनका गाना ‘नाच मेरी रानी‘ रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ गुरू रंधावा नजर आए थे। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था। जब वो डांस करने स्टेज पर आती हैं तो लोगों के बीच से देखने की होड़ मच जाती है।
यह भी पढ़े: Corona Update: देश में मंद पड़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में इतने लोगों ने गंवाई जान