Actress को फैन ने दिया यह गिफ्ट, खुशी से लहरा उठी Nora Fatehi की Kamariya, देखें वीडियो
एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी नोरा फतेही काफी एक्टिव रहती हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी नोरा फतेही काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस संग बातचीत करने के साथ इन्हें डांस वीडियोज और फोटोशूट पोस्ट करते कई बार सुर्खियों में आते देखा है। हाल ही में एक्ट्रेस डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3) के सेट पर नजर आईं।
फैन ने किया Nora को गिफ्ट
यहां भी इनकी दीवानगी देखने को मिली। एक्ट्रेस को सेट पर साड़ी गिफ्ट में मिली तो खुशी से वह झूम गईं और अपने ही गाने पर जबरदस्त डांस किया। नोरा के सामने पल्लवी तोले (Pallavi Tole) ने उनके गाने ‘कमरिया’ पर शानदार कथक परफॉर्म किया। नोरा मे इस दौरान उनकी जमकर तारीफ की। पल्लवी ने नोरा को बताया कि उनकी मां उनकी (नोरा) की बहुत बड़ी फैन हैं।
नोरा का डांस उन्हें खूब पसंद आता है। पल्लवी की मां ने नोरा से कहा वैसे तो नोरा हमेशा खूबसूरत लगती हैं लेकिन इंडियन कपड़ो में खासकर साड़ी में भी वो बहुत खूबसूरत लगती हैं और इसलिए वो नोरा के लिए एक खास गिफ्ट लाईं हैं।
Dance Deewane 3 में बनी गेस्ट
उन्होंने नोरा को एक शानदार बनारसी साड़ी गिफ्ट की। इतना ही नहीं डांस दीवाने के मंच पर ही पल्लवी की मां ने नोरा को साड़ी पहना दी। ये साड़ी पहनकर नोरा ने पल्लवी के साथ खूब ठुमके भी लगाएं। आपको बता दें, इस हफ्ते डांस रियालिटी शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) बतौर गेस्ट पहुंची थीं। नोरा अपने सुपरहिट ‘दिलबर’ सॉन्ग (Dilbar Song) पर माधुरी (Madhuri Dixit) के साथ डांस कर रही है।
यह भी पढ़ें
- IPL 2021: इन खिलाडियों के साथ मैदान पर उतरेगी RCB और KKR!, देखें Playing XI
- KKR vs RCB: Virat Kohli और Eoin Morgan के बीच होगी जबरदस्त फाइट
नोरा उन्हें डांस स्टेप सिखा रही है। इसके बाद दोनों ने साथ में हूक स्टेप किया। नोरा ने उन्हें एक-एक स्टेप सिखाया और माधुरी ने उसे तुरंत ही कॉपी कर लिया। सोशल मीडिया पर यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को नोरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।