पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, 536 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश की बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीनों जिले से पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। और अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही तीनों जिलों से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार समेत 536 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि 11 महीने में जनवरी से इस नवम्बर तक बस्ती जिले की पुलिस ने 155 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 164 अवैध हथियार और 324 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी किया है।
सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस ने 343 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 79 अवैध और 114 कारतूस बरामद किए हैं। परिक्षेत्र के संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने 38 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर उनके पास से 38 अवैध शस्त्र और 49 कारतूस बरामद किया।
IG अनिल राय ने कहा कि जो अपराधी जमानत पर छूट गए है उन पर पुलिस नजर बनाए हुए है। अपराधियाें के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाइ से अवैध हथियार बनाने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: विधायक के भतीजे को साइबर ठगों ने लगाई 53 हजार की चपत