कुश्ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग, पहलवानों के साथ कोच की भी हुई मौत
जाट कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़ा में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लाेगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

नई दिल्ली: हरियााणा के रोहतक जिले के एक शहर में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है। जाट कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़ा में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लाेगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन कुश्ती काेच और एक महिला पहलवान शामिल हैंं। घटना में मारी गई महिला पहलवान उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली थी।
घटना का कारण पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फायरिंग कुश्ती कोच सुखवेंद्र मोर ने अपने कुछ साथियों के साथ की है। उसकी अखाड़े के हेड कोच मनोज मलिक से कुद दिन पहले कहासुनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, देर शाम जाट कॉलेज के पीछे स्थित अखाड़े में एक कुश्ती कोच ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें अखाड़ा संचालक और उसकी पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कई अन्य के घायल होने की सूचना है। घटना की खबर मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
मरने वालों में अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव निवासी मनोज मलिक, उसकी पत्नी साक्षी, उत्तर प्रदेश के मथुरा की महिला पहलवान पूजा, रोहतक के मांडोठी गांव निवासी कोच सतीश कुमार और गांव मोखरा निवासी प्रदीप मलिक शामिल हैं। देव कालोनी स्थित अखाड़े के कोच निंदाना निवासी अमरजीत सिंह और कोच मनोज कुमार का बेटा तीन वर्षीय सरताज घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Live Update: कांग्रेस पर अमित शाह का पलटवार, बोले ‘जम्मू-कश्मीर बनेगा पूर्ण राज्य’