किसान बिल का विरोध कर रहे सपा कार्यकताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार के पावर हाउस चौराहे के पास सपा कार्यकर्ताओं ने कल किसान बिल का विरोध किया था. विरोध के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने रोड जाम तक कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने सपा के नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित समेत 60 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें: Signal में जल्द आने वाले हैं WhatsApp जैसे 5 फीचर्स, अब यूजर्स को मिल सकेगी ऐसी सुविधा
दरअसल सपा कर्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाल रोड जाम कर दिया था, जैसे ही कार्यकर्ता सदर तहसील का घेराव करने के लिए आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोक होने लगी थी।
गोमतीनगर विस्तार थाने के एसआई मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि सभी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ IPC की धारा 145, 147, 188, 269, 341, 353, महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ देख नेता जी की तबियत हुई खुश, कह दी ये बड़ी बात….