US Capitol Hill इलाके में हुई गोलीबारी, मच गया दहशत, लगा दिया लॉकडाउन

वाशिंगटन: अमेरिका में शुक्रवार की देर रात वॉशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल (US Capitol Hill) इलाके में फायरिंग की आवाज सुनाई देने के बाद पुरे इलाके में लॉकडाउन लगा दिया है। अमेरिकी कैपिटल (US Capitol Hill) पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की देर रात हुए इस हमले की वजह से इमारतों को बाहरी खतरे से बचाने के लिए पुरे इलाके को बंद कर दिया गया है। इमारतों को लॉकडाउन करने के बाद वहां के स्टाफ के सदस्यों को बोला गया है कि बिल्डिंग में अब प्रवेश और बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।
यूएस कैपिटल बिल्डिंग के पास चली गोलियां
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस कैपिटल बिल्डिंग के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार कर घायल कर दिया है। जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स के बैरिकेड के पास गोलियां चलाईं, जिसमें एक संदिग्ध को गोली लगी है। गोली लगने की वजह से घायल हुए आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो ऑफिसर घायल हैं।
ये भी पढ़ें : बाबर-इमाम ने क्रिकेट मैदान में मचाया धमाल, अंतिम गेंद में South Africa के उड़े होश
यूएस कैपिटल को किया बंद
इलाके में गोलीबारी के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने यूएस कैपिटल को पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि सभी कैपिटल बिल्डिंग्स को बाहरी सुरक्षा खतरे को देखते हुए बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को बताया है कि वे इमारतों में एंट्री या एग्जिट’ नहीं कर सकते। आरोपी और घायल अफसरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद कैपिटल हिल इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया। कैपिटल परिसर के इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें : भीषड़ गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर, Temperature में होगी हल्की गिरावट!