जकार्ता से उड़ान भरते ही फ्लाइट का टूटा संपर्क, 50 से ज्यादा लोग थे सवार

इंडोनेशिया: राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान के लापता हो जाने की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक इस विमान में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। संपर्क टूटने के बाद विमान के लापता हो जाने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना के पर अधिकारियों को कहना है कि श्रीविजया एयर बोइंग 737 से जकार्ता से वेस्ट कलिमनतन प्रांत के रास्ते में संपर्क टूट गया, जिसके बाद विमान लापता हो गया। फ्लाइट ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक ये विमान एक मिनट से भी कम समय में दस हजार फीट नीचे आया था।
Sriwijaya Air flight #SJ182 lost more than 10.000 feet of altitude in less than one minute, about 4 minutes after departure from Jakarta.https://t.co/fNZqlIR2dz pic.twitter.com/MAVfbj73YN
— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021
विमान के लापता होने पर हड़कंप मच गया है। परिवहन मंत्रालय ने विमान का पता लगाने के लिए राहत और बचाव दलों को अलर्ट कर दिया है। वहीं खबर यह भी है कि विमान का जिस जगह से संपर्क टूटा है। वहां समुद्र है, इसलिए उस जगह खोजी जहाज और बचाव दल को रवाना कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ट्रोल होने पर राजीव लक्ष्मण ने डिलीट किए रिया चक्रवर्ती के साथ क्लिक किए ये फोटो