67 सालों से बिना नहाए ज़िन्दगी गुज़ार रहा यह शख्स, जानिए कैसा है जीवन
अक्सर ठण्ड के मौसम में लोग कम ही नहाना पसंद करते है ज़्यादातर लोग ठण्ड में पानी से दूरी बना कर रखते है।

नई दिल्ली: अक्सर ठण्ड के मौसम में लोग कम ही नहाना पसंद करते है ज़्यादातर लोग ठण्ड में पानी से दूरी बना कर रखते है लेकिन अगर हम आपको बताए कि एक शख्स ने पिछले 67 सालों से नहीं नहाया है और ना ही मुँह धोया है।
जी हाँ हम बात कर रहे है ईरान ( Iran ) के रहने वाले एक बुज़ुर्ग की जिनका नाम अमो हाजी ( Amo Haji ) है। उनकी उम्र 87 साल है उन्होंने पिछले 67 सालो से नहीं नहाया है। उनके ना नहाने का कारण है, कि उन्हें पानी से डर लगता है। उनका मानना है कि अगर वह नहाएंगे तो वह बीमार हो जाएंगे।
अमो हाजी का खानपान भी काफी चौंकाने वाला है उन्हें खाने में जानवरों का सड़ा हुआ मांस पसंद है। उन्हें सिगरेट ( cigarette ) पीना काफी पसंद है वह कभी कभी पांच सिगरेट एक साथ जलाकर पीते हैं। लेकिन वह अमूमन एक पूराने पाइप के जरिये जानवरों का सूखा मल जलाकर उसे पीते है। हाजी अपने बालो को आग जलाकर काटते है।

यह भी पढ़े: इस शख्स ने 55 लाख खर्च कर बढ़ाई अपनी लंबाई, जानिए कैसे