पूर्व सीएम जीतनराम मांझी बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ
बिहार चुनाव में जीतनराम मांझी बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल फागू ने दिलाई शपथ

पटना: बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ। मुख्यमंत्री मांझी ने 1980 में पहली बार फतुहा सीट से बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।
शपथ ग्रहण
राज्यपाल फागू चौहान ने मांझी को अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मांझी को राज्यपाल ने भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 23 नवंबर से 24 नवंबर तक के लिए जब तक सभा अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हो जाता तब तक अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करने के निमित्त नियुक्त किया है ।
चुनाव जीतने में कामयाबी
मुख्यमंत्री मांझी ने 1980 में पहली बार फतुहा (सु) सीट से बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। उसके बाद वह 1985 में दोबारा फतुहा (सु) से चुनाव जीतने में कामयाब रहे । मांझी इसके बाद वर्ष 2005 में बाराचट्टी (सु), वर्ष 2010 में मखदुमपुर (सु) , वर्ष 2015 और वर्ष 2020 में इमामगंज (सु) से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे।
दलित समुदाय के पहले मुख्यमंत्री
जीतनराम राम मांझी का जन्म 6 अक्टूबर 1944 को हुआ था। जीतन राम एक भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वो राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता तौर पर 23 वें मुख्यमंत्री रहे है, जीतन राम मांझी बिहार में दलित समुदाय के पहले मुख्यमंत्री है। 20 फरवरी 2014 को उन्होनें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
यह भी पढ़े:बिहार शिक्षामंत्री के बचाव में उतरी Dy.CM रेणु देवी, बोलीं, ‘आरोप लगने से कोई दोषी नहीं बनता’
यह भी पढ़े:मीडिया को सेंसर करने वाले विदेशी प्लेटफार्मों को प्रतिबंधित करने के लिए पेश होगा विधेयक