पेरू में फ्रांसिस्को सगस्ती राष्ट्रपति के रूप में लेंगी शपथ, पक्ष में पड़े 97 वोट
पेरू में फ्रांसिस्को सगस्ती देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में लेंगी शपथ

पेरू: पेरू कांग्रेस की प्रमुख फ्रांसिस्को सगस्ती देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। कांग्रेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इससे पहले दिन में सगस्ती को पेरू कांग्रेस का प्रमुख चुना गया उनके पक्ष में 97 तथा विरोध में 26 मत पड़े थे।
कांग्रेस का ट्वीट
कांग्रेस ने सोमवार को ट्वीट कर घोषणा करते हुए कहा, “गणतंत्र के राष्ट्रपति के पद के लिए मंगलवार शाम चार बजे शपथ दिलाई जाएगी।”
पेरू कांग्रेस का प्रमुख
इससे पहले दिन में सगस्ती को पेरू कांग्रेस का प्रमुख चुना गया उनके पक्ष में 97 तथा विरोध में 26 मत पड़े थे। जो कि उन्हें अस्थायी रूप से देश के राष्ट्रपति पद लेने का अधिकार देता है। मिर्था वास्केज़ को कांग्रेस का पहला उपाध्यक्ष चुना गया था। सगस्ती को देश राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद वह कांग्रेस की प्रमुख बन जाएंगी।
इस्तीफा देने की घोषणा
इससे पहले रविवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष मैनुएल मेरिनो ने कई दिनों के सामूहिक विरोध के बाद इस्तीफे देने की घोषणा की। इसी दिन पेरू सरकार के 18 मंत्रियों में से 13 ने सामूहिक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता के विरोध में इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने आपात बैठक बुलाई थी। लेकिन नये राष्ट्रपति का चयन नहीं होने के कारण सोमवार को अन्य उम्मीदवारों के साथ बैठक की गई।
यह भी पढ़े:बुलंदशहर में दुष्कर्म पीड़िता का मामला पकड़ रहा तूल, मामले की जांच कर रहे दारोगा निलंबित
यह भी पढ़े:अमेरिका, फ्रांस ने नागोर्नो-काराबाख में संघर्ष विराम पर रूस की भूमिका को मान्यता दी