शशि कपूर से लेकर सेलिना जेटली तक, इन सितारों ने चुने विदेशी पार्टनर

फिल्मों में आपने ऐसे डायलॉग्स तो खूब सुने होंगे ‘प्यार के लिए मैं सात समंदर पार भी जा सकता/सकती हूं।’ लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज ने इस डायलॉग को असलियत में सही साबित कर दिया है। वैलेंटाइन्स डे के इस खास मौके पर हम आपको इंडस्ट्री के ऐसे ही कपल्स से मिलवाएंगे जिन्होंने विदेशियों में प्यार तलाशा।

प्रीटी जिंटा ने 29 फरवरी 2016 में अमेरिकन सिटीजन जीन गुडइनफ से शादी कर सभी को चौंका दिया था। जीन लॉस एंजिलस में रहते हैं और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। जीन से पहले प्रीति ने कई सालों तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया था। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद प्रीति ने जीन से शादी कर ली।

टेलीविजन अभिनेत्री आशका गोरडिया ने 3 दिसंबर 2017 में ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शादी की। आशका के पति भी विदेशी हैं। ब्रेंट और आशका शादी के पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आशका और ब्रेंट रियलिटी शो ‘नच बलिये’ में बी नजर आ चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और फेमिना मिस इंडिया रह चुकी सेलिना जेटली ने 2011 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। सेलिना के ब्वॉयफ्रेंड ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हाग थे। सेलिना और पीटर के दो जुड़वां बेटे विराज और विस्टन हैं। इनका जन्म 24 मार्च, 2012 को हुआ था।

70-80 दशक के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर यूं तो उस समय में हर लड़की के दिल पर राज किया करते थे। लेकिन शशि कपूर के दिल को कोई भी भारतीय लड़की भा ना सकी। साल 1956 में शशि कपूर की मुलाकात हुई इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर कैंडेल से। पहली मुलाकात में ही शशि जेनिफर को अपना दिल दे बैठे और दोनों ने शादी कर ली। सितंबर 1984 में जेनिफर का निधन हो गया।