भावी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपनी कैबिनेट का किया एलान
बिडेन ने एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा की वहीं एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाए जाने का एलान किया है।

वाशिंगटन: अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को अपनी मंत्रिमंडल की घोषणा की। इसमें उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जाने वाले लोगों के नामों का एलान किया।
जो बिडेन ने एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाए जाने का एलान किया है।
जेक सुलिवान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि लिंडा थॉमस को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत बनाया जाएगा। राजनयिक जॉन कैरी को अपने विशेष जलवायु दूत के रूप में नामित किया गया है।
यह भी पढ़ें- ऐसी बाजार व्यवस्था करें विकसित, किसानों को मिले सब्जियों के सही दाम: शिवराज
अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर जो बिडेन 20 जनवरी को 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। जो बिडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोट हासिल हुए हैं। अमेरिका के आज तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को इतने अधिक वोट प्राप्त हुए हों।
यह भी पढ़ें- 30 हजार से अधिक कारीगरों के उत्पाद को रिलायंस रिटेल ने ग्राहकों तक पहुंचाया
यह भी पढ़ें- नाविकों को किया जाये प्रशिक्षित, बीडीओ और लेखपाल को दिया जाये उत्तरदायित्व: योगी आदित्यनाथ