छोटी डायमंड रिंग देख गर्लफ्रेंड ने ठुकराया प्रपोज़ल

चीन। साउथ-वेस्ट चीन के चेंग्दू सिटी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। जी हां, चीन में एक लड़की ने शादी का प्रपोजल सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि लड़का जो अंगूठी लाया था उसमें जड़े हीरे का आकार बहुत ही छोटा था।
युवक ने प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए बाकायदा डांसर ग्रुप हायर किया था। डांसर्स ने चेंग्दू शहर के चौराहे पर परफॉर्मेस दिया। यह देख गर्लफ्रेंड की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए लेकिन जैसे ही लड़की ने अंगूठी देखी वह वहां से तुरन्त चली गयी। बातचीत में लड़की ने लड़के को ये कहकर दुत्कार दिया कि जब एक कैरेट डायमंड रिंग की उनके बीच बात हुई थी, तो वो छोटी रिंग क्यों लाया।
इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इसे फेमस होने का एक स्टंट बता रहा है तो कोई लड़की को ही लालची और मतलबी बता रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पहले पता होता तो शायद वो युवक लड़की को प्रपोज ही नहीं करता।
(दैनिक जागरण साभार)