Google Map का नया अपडेट, शब्दों को लेकर हो रही है Confusion, जानिए क्यों
Google ने एक ब्लॉग के जरिए बताया कि उसने अपने मैप में 10 नई भारतीय भाषाओं में ट्रांसलिट्रेशन सिस्टम शुरू किया है, इनमें हिन्दी, गुजराती, कन्नड़, बांग्ला, मराठी, मलयालम, पंजाबी, उड़िया, तमिल और तेलुगु भाषाएं शामिल हैं।

नई दिल्ली: गूगल मैप में एक नया अपडेट आया है। अब आप गूगल एप में अपनी लोकल लैंग्वेज के जरिए सर्च कर सकेंगे। दऱअसल गूगल मैप्स में 10 भारतीय भाषाओं में ऑटोमेटिक ट्रांसलिट्रेशन सिस्टम चालू किया है। ट्रांसलिट्रेशन को हिंदी में लिप्यन्तरण कहते हैं। अब आप अपनी भाषा में एड्रेस सर्च कर सकेंगे। इससे पहले गूगल मैप पर सिर्फ अंग्रेजी भाषा का ही इस्तेमाल किया जाता था।
Google ने एक ब्लॉग के जरिए बताया कि उसने अपने मैप में 10 नई भारतीय भाषाओं में ट्रांसलिट्रेशन सिस्टम शुरू किया है, इनमें हिन्दी, गुजराती, कन्नड़, बांग्ला, मराठी, मलयालम, पंजाबी, उड़िया, तमिल और तेलुगु भाषाएं शामिल हैं। गूगल का कहना है कि इससे उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जो इंग्लिश ज्यादा नहीं जानते हैं।
हालांकि बहुत सारे लोग यहां ट्रांसलिट्रेशन और ट्रांसलेशन को एक ही समझ रहे होंगे, लेकिन ये दोनों ही अलग-अलग चीजें हैं। आप इसे एक उदाहरण के तौर पर समझिए। अगर हम ट्रांसलेशन की बात करें तो यहां Coconut का मतलब नारियल होगा। लेकिन अगर हम ट्रांसलिट्रेशन की बात करें तो उसमें Coconut को कोकोनट लिखेंगे। तो बस ऐसा ही गूगल मैप पर भी अपडेट किया गया है। यहां ट्रांस्लेशन नहीं ट्रांसलिट्रेशन का ऑप्शन दिया जा रहा है। आप अपनी भाषा को चुनकर उसमें लिख कर जगह सर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: चीनी ऐप Tik-Tok को लेकर यह बड़ी बात आई सामने
गूगल का कहना है कि भारत में कई जगहों के नाम अंग्रेजी के शब्द पर हैं, लेकिन इन्हें लोकल स्क्रिप्ट में ही लिखा जाता है। ऐक्रनिम शब्द बड़े नाम को छोटा कर के लिखे जाते हैं। जैसे सेंट्रल बॉर्ड ऑफ एजुकेशन को शॉर्ट में CBSE (सीबीएसई) कहा जाता है। यहां गूगल ने एक उदाहरण देकर समझाया, “ऐक्रनिम NIT को हिन्दी में एनआईटी लिखा जाता है, क्योंकि इसे अंग्रेजी की तरह ‘निट’ न पढ़कर ‘एन आई टी’ पढ़ा जाता है। इसलिए ये जानकारी जुटाकर कि NIT शब्द एक सामान्य रूप में चलने वाला ऐक्रनिम है, गूगल मैप्स इस शब्द का सही से ट्रांसलिट्रेशन कर सकेगा।”
यह भी पढ़ें: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की 1150 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करे आवेदन