Gujarat Municipal Election 2021: 6 जिलों में मतदान जारी, अमित शाह ने परिवार के साथ डाले वोट
गुजरात (Gujarat) के जिले अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट में नगर-निगम चुनाव 2021 के लिए मतदान हो रहे हैं

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के जिले अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट में नगर-निगम चुनाव 2021 (Municipal Election 2021) के लिए मतदान हो रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ स्थानीय निकाय चुनावों में अपना मतदान किया।
मतदान करने की अपील
आज अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में अपना मतदान किया।
प्रदेश के 6 नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है, मैं वहाँ के सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ। pic.twitter.com/r0XxjUksqh
— Amit Shah (@AmitShah) February 21, 2021
गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने ट्वीट करके कहा कि अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में अपना मतदान किया।
प्रदेश के 6 नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है, मैं वहाँ के सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ।
यह भी पढ़े: IND vs ENG: सूर्यकुमार को मिल गया मौका लेकिन इन खिलाड़ियों का कट गया पत्ता
PPE कीट पहनकर मतदान करेंगे मुख्यमंत्री
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Chief Minister Vijay Rupani) कोरोना पॉजीटिव होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल से ही एक वीडियो संदेस में गुजरात के जनता से कहा कि गुजरात के लोगों, कई कार्यकर्ताओं के प्यार, स्नेह और शुभकामनाओं के कारण, मेरे समग्र स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मैं आपकी शुभकामनाओं, भावनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
આદરણીય વડાપ્રધાન શ્રી @narendramodi જી એ વિકાસની રાજનીતિ આ દેશમાં શરૂ કરી. ભાજપ અને વિકાસ એકબીજાના પર્યાય બની ગયા છે. ગુજરાતનો સર્વાંગી વિકાસ શિક્ષણ, આરોગ્ય, રસ્તા, સફાઈ, કૃષિ, ગરીબ, પીડિત, શોષિત, ખેડૂત, ગામડા બધાનો વિચાર કરીને આપણે સર્વાંગિક વિકાસ તરફ કામ કરી રહ્યાં છીએ. pic.twitter.com/XxQHfx42Ja
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) February 18, 2021
चुनाव एक दावत है। मुझे विश्वास है कि आप 21 तारीख को भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए, शक्ति सेवा का एक उपकरण है। लोगों के विश्वास, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विजय रूपाणी पीपीई कीट पहनकर मतदान करेंगे।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 14 फरवरी को रविवार के दिन वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी वह मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े: Bebo ने दिया बेटे को जन्म, दोबारा माता-पिता बने करीना और सैफ