आज से शुरू हो चुकी है गुप्त नवरात्रि, ऐसे करें अराधना और पाएं मां का आशीर्वाद
। आज यानी की 12 फरवरी से माघ की गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है। वहीं इसका समापन 21 फरवरी रविवार को किया जाएगा।

नई दिल्ली: मां दुर्गा का त्यौहार नवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए अधिकतर लोग नवरात्रि में आराधना करते हैं। नवरात्रि को काफी शुभ माना जाता है। इन दिनों में लोग गृह प्रवेश आदि की पूजा-पाठ भी कर वाते हैं। लेकिन अभी तक आपको सिर्फ दो ही नवरात्रि के बारे में पता होगा यानी की चैत्र नवरात्रि और शरद नवरात्रि। तो आपको बता दें कि इन 2 नवरात्रि के अलावा 3 और नवरात्रि भी होती हैं। जिनका नाम पौष गुप्त नवरात्रि, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि और माघ गुप्त नवरात्रि। आज यानी की 12 फरवरी से माघ की गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है। वहीं इसका समापन 21 फरवरी रविवार को किया जाएगा।

गुप्त नवरात्र में साधना के साथ सिद्धियों की भी प्राप्ति की जाती है। प्राचीनकाल में गुप्त नवरात्र ही ज्यादा प्रचलित थीं। बाद में युगों के परिवर्तन के बाद चैत्र नवरात्र मूल रूप में आया और फिर शारदीय नवरात्र। गुप्त नवरात्र आषाढ़ और माघ मास में की जाती है।
मां दुर्गा की गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें पूजा-
1। गुप्त नवरात्रि के दौरान आधी रात को मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं।
2। मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित कर लाल रंग का सिंदूर और चुनरी अर्पित करें।
3। इसके बाद मां दुर्गा के चरणों में पूजा सामग्री को अर्पित करें।
4। मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है।
5। सरसों के तेल से दीपक जलाकर ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने किया दूसरे टेस्ट टीम का एलान, यह दिग्गज खिलाड़ी टीम से हुआ बाहर
मां दुर्गा की दस महाविघाएं
गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की दस महाविघाएं की पूजा व साधना की जाती है। इनमें मां कालिके, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी देवी, माता चित्रमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, माता बग्लामुखी, मां कलमा देवी, मां धूम्रवती और मां मांतगी हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ग्लेशियर त्रासदी Update: 36 शव बरामद, टनल के अंदर ड्रिल करने का प्रयास