हेलो फ्रेंड्स चाय पी लो’ वाली आंटी के अंदाज में पुलिस ने लोगों को दी ये सीख

नई दिल्ली:आजकल लोग अपनी छोटी-सी छोटी चीजें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसे में कुछ लोग अपने अनोखे अंदाज और कुछ अलग करने के जज्बे से फेमस हो जाते हैं।
इसी तरह अभी हाल में ढिचैक पूजा और डब्बू अंकल के बाद एक अब सोमवती महावर का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।इस समय वह सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन चुकी हैं। उनका चाय पीने का अंदाज और चाय पूछने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सभी लोग इस आंटी की मिमिकरी और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रोजाना चाय पीते हुए बस वह एक डायलॉग बोलते हैं।‘हेलो फ्रेंड्स चाय पी लो’ उनके इस बोलने के अंदाज को सुनकर हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। सोमवती महावर के अंदाज में मुंबई पुलिस ने भी सबको शेफ्टी लिए एक मैसेज किया है।
Hello Fraaands! Helmet pehan lo… to have a Safe-Tea at home! #RoadSafeTEA pic.twitter.com/MoGTYzK8wU
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 13, 2018
हेलमेट पहनने के लिए उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- ‘हेलो फ्रेंड्स हेलमेट पहन लो। ‘ ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1700 से ज्यादा री-ट्वीट्स हो चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ”मुंबई पुलिस आपका शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर है। बहुत ही अच्छे अंदाज में लोगों को सही रास्ता दिखा रहे हैं। ”