Happy Birthday UP: 70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, जानिए ‘यूपी’ का प्राचीन नाम
उत्तर प्रदेश का आज 70 वां स्थापना दिवस है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओम बिड़ला, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का आज 70 वां स्थापना दिवस है। हर साल 24 जनवरी के दिन यूपी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के कार्यकाल में यूपी का पहला स्थापना दिवस मनाया गया था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। यूपी का पहला स्थापना दिवस पूर्व राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता में मनाया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस है।
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में UP की भूमिका
हिन्दु्स्तान के लीडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2021
राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।
उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएँ हैं जिन पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 24, 2021
ओम बिड़ला ने दी शुभकामनाएं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ट्वीट कर कहा कि भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।
भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज #उत्तर_प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।
— Om Birla (@ombirlakota) January 24, 2021
स्थापना दिवस का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के स्थापना दिवस का उद्घाटन किया। यह स्थापना दिवस यूपी के अलग-अलग राज्यों में तीन दिन तक चलेगा। इस मौके पर जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राज्य के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/EReoA8wVGj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021
यह भी पढ़े: छोटी बहन की शादी के एक दिन पहले भाई ने बहन को दिया एक बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम
‘उत्तर प्रदेश’ उत्तर भारत का एक मुख्य राज्य है इस राज्य में लगभग 20 करोड़ से अधिक निवासी निवास करते है। उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इस राज्य को 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रान्त आगरा और अवध के रूप में स्थापित किया गया था। उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासनकाल में “यूनाइटेड प्रोविंस” (United Province) कहा जाता था जो कि सन् 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य की प्रशासनिक, विधायिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है।
यह भी पढ़े: IND vs ENG: भारत दौरे के लिए रवाना हुए स्टोक्स, देखें पूरी टीम