भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक Vikram Sarabhai की पुण्यतिथि पर हर्षवर्धन हुए भावुक
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक Vikram Sarabhai को डॉ. हर्षवर्धन ने किया नमन

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ISRO के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई (Dr. Vikram Sarabhai) की पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर नमन
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“ भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर सादर नमन। वे एक अच्छे लीडर भी थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष कृष्णास्वामी कस्तूरी रंगन जैसे वैज्ञानिकों की ऐसी पीढ़ी तैयार की, जो भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान जगत की रीढ़ बने।”
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक #DrVikramSarabhai जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन्।
वे एक अच्छे लीडर भी थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति #APJKalam जी से लेकर @isro के पूर्व अध्यक्ष #KKasturirangan जी जैसे वैज्ञानिकों की ऐसी पीढ़ी तैयार की जो भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान जगत की रीढ़ बने। pic.twitter.com/6loA5JVRvr
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) December 30, 2020
गौरतलब है कि डॉ. साराभाई ने अपने जीवनकाल में इसरो सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था और मृत्यु 30 दिसंबर 1971 को हुई।
यह भी पढ़े: The Snowfall of December: रायबरेली की बिटिया का गीत गुनगुना रही दुनिया
यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: कॉफी पर बवाल, जैस्मिन ने तोड़ी राखी की नाक