हॉरर फिल्म के सहारे करियर को रफ़्तार देना चाहते हैं हर्षवर्धन कपूर…

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपने फ्लॉप प्रदर्शन से खासा परेशान हैं। इसी बीच खबर आ रही है वे अपने करियर को रफ़्तार देने के लिए एक हॉरर फिल्म का सहारा लेते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन ने हाल ही में निर्देशक अशीम अहलुवालिया से हॉरर फिल्म पर चर्चा भी की है।
आपको बता दें कि पहली फिल्म ‘मिर्ज़या’ के फ्लॉप होने के बाद हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म ‘भावेश जोशी’ भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इन दोनों फिल्मों की नाकामी के बाद अब हर्षवर्धन अपने करियर को रफ़्तार देने के लिए हॉरर फिल्म में काम करना चाहते है।
हर्षवर्धन कपूर ने निर्देशक अशीम अहलुवालिया से जिस हॉरर फिल्म पर चर्चा की है उसके बारे में बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर की कंपनी कर सकती है।
अशीम को साल 2012 में फिल्म ‘मिस लवली’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा मिली थी लेकिन पिछले साल अंडरवर्ल्ड से नेता बने अरुण गवली की बायोपिक ‘डैडी’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अशीम की इस फिल्म का आइडिया फिलहाल अनिल कपूर के बेटे को पसंद आया है। हालांकि अभी इस फिल्म की कोई अन्य चर्चा सुनने को नहीं मिली है।