क्या आपके राज्य में भी बढ़ी है कोरोना मरीजों की संख्या, देखें आंकड़े
केरल में 1210, कर्नाटक में 127, उत्तराखंड में 103, ओडिशा में 30 और केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डचेरी में छह मामलों की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं। और कई राज्यों में कोरोना मरीजों में कमी भी पाई है। तो आइये हम आपको बताते हैं कि आपके राज्य में आज यानी सोमवार को कितने मरीज मिले हैं।
इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1649 सक्रिय मामले बढ़े। इसके बाद केरल में 1210, कर्नाटक में 127, उत्तराखंड में 103, ओडिशा में 30 और केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डचेरी में छह मामलों की वृद्धि हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या 1,00,55,560 हो गई हैं। वहीं 95,06,111 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3,03639 रह गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या-
राज्य |
सक्रिय | स्वस्थ |
मौत |
बिहार |
5140 | 239693 |
1352 |
चंडीगढ़ |
437 | 18328 |
308 |
छत्तीसगढ़ |
16558 | 247480 |
3181 |
दिल्ली |
10148 | 596580 |
10277 |
गोवा |
972 | 48371 | 721 |
गुजरात | 11940 | 219125 |
4234 |
हरियाणा |
5888 | 248935 | 2821 |
हिमाचल प्रदेश | 5196 | 46257 |
876 |
जम्मू कश्मीर |
3854 | 112568 | 1841 |
कर्नाटक | 14516 | 882944 |
12009 |
केरल |
61768 | 641285 |
2816 |
मध्यप्रदेश | 11318 | 216485 |
3481 |
महाराष्ट्र |
63867 | 1783905 | 48746 |
पंजाब | 5618 | 152223 |
5201 |
राजस्थान |
12422 | 283957 | 2617 |
उत्तराखंड | 6177 | 78727 |
1413 |
उत्तर प्रदेश |
17245 | 549190 | 8196 |
पं बंगाल | 17771 | 509697 |
9360 |
भारत में मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार
संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 1,00,55,560 हो गई है जबकि 96.06 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3 लाख 3 हजार 639 रह गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: यहां मिले कोरोना के सबसे ज्यादा केस, देखें दुनियाभर का आंकड़ा