शादी से पहले ही दूल्हे की डिमांड सुन दुल्हन रह गयी सन्न

शादी से पहले ही दहेज के लालची लड़के जब जीजाओं के नाम पर लड़की से गहनों की मांग कर दी तो लड़की और उसके परिजनों ने ऐतराज किया। बात बढ़ी रिश्ते तल्ख होने लगे इसी बीच दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन की अश्लील फोटो बनाकर मोबाइल पर भेज दीं। जिसे देखकर लड़की के घर वाले सन्न रह गये। और थक हार कर पुलिस में रिपोर्ट की।
जानकारी के अनुसार गुरप्रीत नगर डाबा के रहने वाले पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी कंचन सोनिया की सगाई अप्रैल 2015 में अनिल कुमार से तय की थी। शादी की तारीख 27 नवम्बर को रखी गई थी।
शादी से कुछ दिन पहले ही दूल्हे ने बेटी से ये बड़ी मांगे रख दी, जिस पर बेटी ने सारी जानकारी परिजनों को बतार्इ। पिता ने बताया कि उक्त आरोपियों ने अपने दामादों के लिए अंगूठियां व बड़े मैरिज पैलेस में शादी करने की डिमांड रख दी है।
उसने इतना खर्च करना जब अपनी हैसियत से बाहर बताया तो ये लोग रिश्ता तोड़ने की धमकियां देने लगे। इन लोगों ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो तैयार कर उसकी बहू व बेटी के मोबाइल फोन पर डालनी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने फोटो की शिनाख्त की तो वह फोटो उसकी बेटी की नहीं थी। इस बीच लड़के वालों ने अपने लड़के का रिश्ता भी कहीं और तय कर दिया।
अब परेशान लड़की वालों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने गांव हवेली होशियारपुर के रहने वाले अजय कुमार, संदीप कुमार, निर्मला देवी, गुरमीत कौर व अनिल कुमार के खिलाफ दर्ज कर लिया है।