लोकतंत्र की हत्या कर रही है हेमंत सरकार: आदित्य साहू
साहू ने कहा कि गढ़वा के भवनाथपुर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन उनकी पार्टी के द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि कोरोना के नाम पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार स्तरहीन राजनीति कर रही है।
साहू ने कहा कि गढ़वा के भवनाथपुर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन उनकी पार्टी के द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसे कोरोना के नाम पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर कोरोना काल में ही सत्ता में शामिल दल लगातार राज्यभवन के समक्ष, मोरहाबादी मैदान में व राज्य भर में धरना प्रदर्शन कर रहे है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों पर रोक लगाना लोकतंत्र की हत्या है।
भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना महामारी के संभाव्य प्रसार को रोकने के लिए प्राप्त दिशा-निर्देश निर्गत के आलोक में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिया। सरकार अधिकारियों के बूते लोकतंत्र पर हमले करने से नहीं चूक रही है। अभिव्यक्ति की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार को ऐसी मानसिकता से ऊपर उठना चाहिए।
यह भी पढ़े:
- UP में कदम जमाने की तैयारी में AAP, संगठन को मजबूत बनाने के लिए चला रही अभियान
- ‘कभी खुशी कभी गम’ के 19 साल हुए पूरे, करण जौहर ने फैंस को कहा थैंक्यू